Nykaa IPO Detail Review in Hindi Should you subscribe

Nykaa आईपीओ के आखिरी दिन का रिस्पांस Nykaa IPO Subscription Status

01 नवंबर तक Nykaa का आईपीओ 81.78 गुना सब्सक्राइब हुआ है। QIB कैटेगरी में 91.18 गुना सब्सक्राइब हुआ है। NII कैटेगरी में यह 112.02 टाइम सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल कैटेगरी में 12.24 टाइम सब्सक्राइब हुआ है। Nykaa ने 26.28 मिलियन Share का ऑफर किया था, और इसके लिए 127.75 मिलियन एप्लीकेशन प्राप्त हुए हैं।

Nykaa का ग्रे मार्केट प्रीमियम Nykaa IPO GMP

Nykaa का प्राइस बैंड ₹ 1085 – ₹ 1125 रखा गया है, लेकिन ग्रे मार्केट में इस दमदार शेयर का प्रीमियम ₹ 700 चल रहा है मतलब यह अपने इशू प्राइस से 70 परसेंट ऊपर चल रहा है। मतलब ग्रे मार्केट में इसका प्राइस ₹ 1825 (₹ 1125 + ₹ 700) चल रहा है।

Nykaa IPO का सारांश Summary of Nykaa IPO

ब्यूटी और फैशन की ई – कॉमर्स रिटेल कंपनी Nykaa का IPO, 28 अक्टूबर से खुल गया है। इसे आप 1 नवंबर तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। Nykaa की पैरंट कंपनी एफएसएन इ-कॉमर्स वेंचर्स है। ₹ 5352 करोड़ के IPO में ₹ 1 फेस वैल्यू के ₹ 630 करोड़ के फ्रेश इक्विटी शेयर इश्यू किए जाएंगे और ₹ 4430 करोड़ रुपए के शेयर OFS (Offer for Sale) के जरिए सेल किए जाएंगे। इसका प्राइस बैंड ₹ 1085 से ₹ 1125 प्रति शेयर रखा गया है। 12 शेयर का एक लॉट है और आप इसमें कम से कम ₹ 13500 निवेश करके 1 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

क्या है Nykaa? Nykaa की कुछ खास बातें। What is Nykaa ? Key Features of Nykaa

  • नायिका एक बहुत ही प्रसिद्ध ई-कॉमर्स रिटेल कंपनी है जिसे 2012 में फाल्गुनी नायर जी ने शुरू किया था।
  • जोमैटो और Sona Comstar के बाद यह इस साल का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ है।
  • ज्यादातर ब्रोकरेज हाउसेस ने इस Nykaa आईपीओ को पॉजिटिव रिस्पांस दिया है।
  • ग्रे मार्केट में Nykaa के शेयरों का प्रीमियम ₹ 670 चल रहा है।
  • कंपनी का हेड क्वार्टर मुंबई में है।
  • Nykaa ब्यूटी वैलनेस और फैशन के प्रोडक्ट मोबाइल ऐप्स और अपने वेबसाइट के माध्यम से बेचती है।
  • इसके पास देश और विदेश में कुल मिलाकर 2000 ब्रांड्स और 2,00,000 के करीब प्रोडक्ट्स हैं।
  • Nykaa की करीब 76 ऑफलाइन स्टोर्स हैं।
  • कैटरीना कैफ और तपसी पन्नू इन के प्रोडक्ट को एंडोर्स करती है।
  • Nykaa की वैल्यूएशन करीब ₹ 40,000 करोड रुपए की है, और इसका 10 % मतलब लगभग ₹ 4000 करोड़ का इन्होंने आईपीओ लॉन्च किया है।
  • 2021 में Nykaa ने ₹ 61.95 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया है।

Nykaa Key Points and Conditions to know before Investing – Nykaa IPO में इन्वेस्ट करने से पहले इन बातों को जान लें

IPO शुरू होने की तारीख28 ओक्टोबर 2021
IPO बंद होने की तारीख01 नवंबर 2021
शेयर Allotment की तारीख08 नवंबर 2021
Refunds की तारीख09 नवंबर 2021
Demat Account में शेयर आने की तारीख10 नवंबर 2021
IPO लिस्टिंग की तारीख11 नवंबर 2021
फ्रेश इक्विटी शेयरलगभग ₹ 630 करोड़ के
ऑफर फॉर सेल के इक्विटी शेयरलगभग ₹ 41,972,660 इक्विटी शेयर
फेस वैल्यूप्रति इक्विटी शेयर का ₹ 1
प्राइस बैंड₹ 1085 to ₹ 1125 प्रति शेयर
रिटेल कोटा को कितना मिलेगा10%
QIB को कितना मिलेगा75%
NII को कितना मिलेगा15%
कहाँ लिस्टिंग होगीNSE और BSE पर
न्यूनतम लॉट साइज़1 लॉट में 12 शेयर होंगे
न्यूनतम अमाउंट1 लॉट के लिए ₹ 13,500 देने होंगे
अधिकतम लॉट साइज़168 शेयर्स (14 लॉट)
अधिकतम अमाउंट₹ 189,000 (14 लॉट के लिए)
डिस्काउंटकर्मचारी के लिए ₹ 100 का
Nykaa IPO Key points and conditions

Nykaa IPO में अप्लाई कैसे करें? How to Apply in Nykaa IPO?

फिनो पेमेंट्स बैंक आईपीओ में आप अपने बैंक अकाउंट में अवेलेबल ASBA फैसिलिटी के माध्यम से कर सकते हैं। आपको अपने ऑनलाइन बैंकिंग में लॉग इन करना है और आईपीओ सेक्शन में जाकर Nykaa IPO आईपीओ में अप्लाई करना है। इसके अलावा आप अपनी ट्रेडिंग अकाउंट के माध्यम से भी इस आईपीओ में अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप NSE और BSE से फॉर्म डाउनलोड करके भी इस आईपीओ में अप्लाई कर सकते हैं। NSE और BSE से फॉर्म डाउनलोड करके, उसे भरने के बाद आप अपने रिस्पेक्टिव बैंक में या अपने ब्रोकर के पास उसे जमा करवा सकते हैं।

Nykaa IPO का वित्तीय रिपोर्ट Nykaa IPO Financial Report

वित्त वर्ष 2019 और 2020 में फिनो पेमेंट्स बैंक की फाइनेंसियल परफॉर्मेंस घाटे में थी लेकिन वित्त वर्ष 2021 की बात करें तो यह कंपनी मुनाफे में है और इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 61.95 करोड़ रुपए रहा है।

संपत्ति (Assets)आय (Revenue)खर्च (Expense)टैक्स के बाद लाभ PAT (Profit After Tax)
2019₹ 776₹ 1116₹ 1148– ₹ 24.54
2020₹ 1124₹ 1778₹ 1790– ₹ 16.34
2021₹ 1302₹ 2453₹ 2377₹ 61.95
Nykaa Financial Report (Figures in Crores)

Nykaa IPO में रिटेल इन्वेस्टर्स को क्या मिलेगा? How Much Quota is Reserved for Retail Investors, QIB, NII ?

Nykaa आईपीओ इशू का 75 % हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (QIB) के लिए रखा गया है। 15 % हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रखा गया है, और 10 % हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रखा गया है। इस आईपीओ से कंपनी को जो भी पैसे मिलेंगे उसका इस्तेमाल वह कर्ज कम करने के साथ ही नए ब्रांड के प्रमोशन और मार्केटिंग के लिए करेगी।

Nykaa के प्रमोटर्स कौन कौन है? Nykaa Promoters

  • फाल्गुनी नायर
  • संजय नायर
  • फाल्गुनी नायर फॅमिली ट्रस्ट
  • संजय नायर फॅमिली ट्रस्ट

Nykaa IPO के लीड मेनेजर्स Nykaa IPO Lead Managers

  • कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड Kotak Mahindra Capital Company Limited
  • मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड Morgan Stanley India Company Private Limited
  • BofA सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड BofA Securities India Limited
  • सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड Citigroup Global Markets India Private Limited
  • आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड ICICI Securities Limited
  • जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड JM Financial Limited

अगर आपकी इस लेख पर कोई प्रतिक्रया या राय है तो कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें।

Fino Payments Bank IPO Review पढने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

PolicyBazaar IPO Review in Hindi में पढने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

Sigachi Industries IPO Review in Hindi के लिए यहाँ क्लिक करें।

2 thoughts on “Nykaa IPO Detail Review in Hindi Should you subscribe”

Leave a Comment